संदेश

बांग्लादेश में हिंसा

चित्र
   बांग्लादेश में  सोशल मीडिया ऐप्स इंस्टाग्राम, फेसबुक, टिकटॉक और यूट्यूब पर अस्थायी तौर पर बैन लगा दिया गया है. यह फैसला ऐसे समय पर आया है जब बांग्लादेश में आरक्षण के मुद्दे पर हिंसा दिन-प्रतिदिन और तेजी से फैल रही है।   सरकार ने दोपहर शुक्रवार 02अगस्त से 12 बजे के बाद मेटा के प्लेटफॉर्म का नेटवर्क सीमित कर दिया और इंटरनेट स्पीड भी काफी स्लो कर दी गई है ताकि वीपीएन का इस्तेमाल करके भी सोशल मीडिया का उपयोग न किया जा सके।

दिल्ली एयरपोर्ट पर छत गिरने से बड़ा हादसा

चित्र
दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर आज एक दर्दनाक हादसा घटित हो गया।  लोहे के पिल्लर से बना शेड वहां खड़ी हुई कारों के ऊपर आ गिरा।हादसे में एक व्यक्ति की मृत्यु और छः घायल हो गए। दिल्ली एयरपोर्ट ने मृतकों के लिए ₹20 लाख और घायलों के लिए ₹3 लाख के मुआवजे का एलान किया है।

सिक्किम राज्य में प्राकृतिक आपदा

चित्र
 

व्लादिमीर पुतिन फिर से रूस के राष्ट्रपति बने

चित्र
  1. रूसी राष्ट्रपति चुनाव में व्लादिमीर पुतिन की रेकॉर्ड जीत 2. रूस में 15 से 17 मार्च के बीच हुआ था राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान 3. व्लादिमीर पुतिन पांचवीं बार बनेंगे रूस के राष्ट्रपति

सुधा मूर्ति का राज्यसभा के लिए मनोनयन

चित्र
देश की महामहिम राष्ट्रपति श्रीमति द्रोपदी मुर्मू ने विश्व महिला दिवस पर सुविख्यात लेखिका व इंफोसिस फाउंडेशन की चेयर पर्सन   सुधा मूर्ति को राष्ट्रपति कोटे से राज्यसभा हेतु मनोनित किया है।

सुप्रसिद्ध रेडियो अनाउंसर अमीन सयानी का देहांत

चित्र
  रेडियो पर सुपरहिट शो बिनका गीतामाला" को सन् 1952 से लगातार 42 सालों तक अपनी मधुर वाणी से होस्ट करने वाले अमीन सयानी साहब ने आज 91 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा..!

बिहार के सीएम नीतीश कुमार का त्यागपत्र

आज बिहार के मुख्यमंत्री व JDU के अध्यक्ष नीतीश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है और राज्यपाल से राज्य में सरकार को समाप्त करने के लिए भी कहा है. 2. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस्तीफा सौंपने के बाद भाजपा, हम के नेता और एक निर्दलीय विधायक के साथ मिलकर राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर से मुलाकात की और राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश किया.