संदेश

जून, 2018 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

आज डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि

चित्र
महान विचारक,शिक्षाविद् और भारतीय जन संघ के संयोजक बेरिस्टर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की आज पुण्यतिथि है। भारत माँ के इस महान सपूत को श्रद्धांजलि !!

UPSC की मुख्य परीक्षा 28 सितम्बर से

संघ लोक सेवा आयोग UPSCकी मुख्य परीक्षा 2018, सितम्बर माह की 28 तारीख से शुरू की जायेगी।ध्यान रहे,UPSC की प्रारम्भिक परीक्षा 3 जून को पुरे देश में अलग अलग केंद्रों पर आयोजित की गयी थी जिसमें लगभग तीन लाख अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। इसमें चयनित प्रतियोगी मुख्य परीक्षा में शामिल होने के पात्र होंगें प्रारम्भिक परीक्षा का परिणाम जुलाई माह के दूसरे सप्ताह में घोषित होने की आशा है।

श्रीराम कामंदिर नहीं महल बनाया जाना चाहिए।

चित्र
राजपूत संगठन करणी सेना के संयोजक लोकेन्द्र सिंह कालवी ने मांग रखी है कि विवादास्पद बाबरी मस्जिद पर भगवान श्रीराम का महल बनाया जाना चाहिए। उनका मानना है कि भगवान राम का जन्म मन्दिर नहीं बल्कि एक महल में हुआ था इसलिए अयोध्या में बाबरी मस्जिद पर एक भव्य महल बनाना चाहिए।
दिल्ली :  आने वाले समय में आपके अपने घर या ऑफिस में एसी का तापमान 24 डिग्री निर्धारित हो जाएगा. सरकार इसके लिए शुरुआत में एक वैकल्पिक नियम बनाने जा रही है. इसके अनुसार, ऊर्जा मंत्रालय एयर कंडीशनर के लिए टेंप्रेचर का स्तर 24 डिग्री निर्धारित कर सकता है. सरकार ने AC में बिजली खर्च को कम करने के मकसद से ये बड़ा फैसला लेने का निर्णय लिया है. माना जा रहा है कि सरकार के इस फैसले से करीब 20 अरब यूनिट सालाना बिजली की बचत होगी. सरकार के इस निर्णय के साथ ही AC के लिए 24 डिग्री सेल्सियस तापमान डिफॉल्ट सेटिंग हो जाएगा. मतलब जब भी आप AC स्टार्ट करेंगे तो वह अपने आप 24 डिग्री पर ही स्टार्ट होगा.  सरकार गाइडलाइन के तौर पर बताएगी कि आपके शरीर के लिए 24 डिग्री तापमान बिल्कुल सही है. ये आपकी सेहत और जेब दोनों के लिए अच्छा है. सरकार ने सभी AC मैन्युफैक्चर्स को इसे लागू करने के लिए कहा है. शुरुआत में इसे 4-5 महीने वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर लागू किया जाएगा. उसके बाद इसे सभी के लिए जरूरी कर दिया जाएगा.

म प्र के मुख्यमंत्री ने गरीबों का बिजली बिल माफ़ किया

म प्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए घोषणा की है कि जुलाई-अगस्त में बिजली के बिल के कैम्प लगाये जायेंगे जिसमें गरीबों के बिजली के बिल माफ कर दिए जायेंगे।

ममता ने तीन मंत्रियो को हटाया।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने मंत्रिमंडल से तीन मंत्रियों को हटा दिया है। ऐसा उन्होंने अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर किया है। ममता ने तीनों मंत्रियों को टीएमसी पार्टी के संगठन को मजबूत बनाने का काम सौंपा है। ममता  टीएमसी  पार्टी की अध्यक्ष भी हैं। जिन मंत्रियों को हटाया गया है वे हैं- पिछड़ा वर्ग विकास मंत्री चूड़ामणी महतो, जनजाति विकास मंत्री जेम्स कुजूर व बिना विभाग की मंत्री अबनी जोरदार । सभी ने अपने त्यागपत्र मुख्यमंत्री को भेज दिए हैं।

झारखण्ड प्लास्टिक मुक्त राज्य बनेगा।

झारखण्ड के मुख्यमंत्री रघुवरदास ने  विश्व पर्यावरण दिवस पर कहा कि झारखण्ड अगले पर्यावरण दिवस तक प्लास्टिक मुक्त हो जायेगा। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक को नष्ट होने में 500 से 1000 साल लग जाते हैं और इसको जलाने पर भारी मात्रा में हानिकारक गैस उत्सर्जित होती है। प्लास्टिक के स्थान पर कागज,कपड़ा या जूट के प्रयोग को बढ़ावा दिया जायेगा।

आज UPSC प्रिलिम 2018 परीक्षा सम्पन्न हो गई

चित्र
आज 3 जून 2018 को देश के विभिन्न स्थानों पर UPSC प्रारम्भिक परीक्षा आयोजित की गई। लगभग तीन लाख परीक्षार्थियों ने  सवेरे 9.30 बजे से 11.30 बजे और फिर दोपहर 2.30 से 4.30 बजे तक परीक्षा दी। इस वर्ष सम- सामयिक घटनाओं पर आधारित प्रश्न कम पूछे गए और सामान्य ज्ञान पर ज्यादा सवाल शामिल किये गए।गए साल की तुलना में इस वर्ष कटऑफ गिरने की उम्मीद की जा रही है। गत वर्ष कटऑफ 105.3 रहा था।