संदेश

2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मैक्सिको की फातिमा मिस यूनिवर्स2025 बनी।

चित्र
    मैक्सिको की फातिमा बोश फर्नांडिस ने 74वीं मिस यूनिवर्स 2025 का खिताब हासिल कर लिया है। फातिमा बोश 25 साल की हैं। भारत की तरफ से गईं मणिका विश्वकर्मा टॉप-30 में पहुंचीं, लेकिन टॉप- 12 में उन्हें जगह नहीं मिली।

10अगस्त'25 : शेरी सिंह बनीं पहली भारतीय मिसेज यूनिवर्स

चित्र
         भारत के लिए शेरी सिंह ने पहली बार अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता में मिसेज यूनिवर्स 2025 का खिताब जीता। 48वीं मिसेज यूनिवर्स प्रतियोगिता फिलीपींस के मनीला स्थित भव्य ओकाडा में आयोजित हुई, जिसमें दुनिया भर से 120 प्रतिनिधियों ने इस प्रतिष्ठित ताज के लिए प्रतिस्पर्धा की। 2. इस वर्ष का नॉबेल शांति पुरस्कार मचाडो को वेनिजुएला की राजनीतिज्ञ मारिया कोरीना माचाडो को 2025 का नोबेल शांति पुरस्कार लोकतांत्रिक अधिकारों को बढ़ावा देने के लिए मिला। 58 वर्षीय मचाडो को वेनेजुएला की आयरन लेडी कहा जाता है। वे वेनेजुएला में वहां के राष्ट्रपति शावेज की तानाशाही के विरुद्ध देश में लोकतंत्र स्थापित करने हेतु 20 वर्षों से संघर्ष करती आ रही हैं। फिलहाल मचाङो देश में ही छुप कर रह रही हैं। 3. सावित्री जिंदल बनी देश की सबसे अमीर महिला 3 . सावित्री जिंदल देश की सबसे अमीर महिला बनी 39.6 बिलियन डॉलर की कुल संपत्ति के साथ देश की सबसे अमीर महिला बनीं सावित्री जिंदल ◆ फोर्ब्स इंडिया की रिच लिस्ट 2025 में आया नाम ◆ 6 महीने में सावित्री की 4.1 बिलियन डॉलर बढ़ी संपत्ति

नेपाल में सुशीला कार्की पीएम बनी

चित्र
 नेपाल में सुशीला कार्की को अंतरिम प्रधानमंत्री मनोनित किया गया है। आज रात 8.45 बजे राष्ट्रपति भवन में उन्हें शपथ दिलाई जाएगी। राष्ट्रपति, सेना और जेन जेड की आपसी सहमति से कार्की को पीएम बनाया जाना तय हुआ।
 राज्य सभा सचिव प्रमोद चंद्र मोदी ने बताया - NDA के उम्मीदवार श्री सी पी राधाकृष्णन को उप राष्ट्रपति चुनाव में 452मत मिले और उन्हें उप राष्ट्रपति के रूप में। चुना गया है। जबकि बी सुदर्शन रेड्डी को 300 मत मिले। United News of India @uniindianews · 15s #VicePresidentElection | Rajya Sabha Secretary General Pramod Chandra Mody says, "NDA candidate C.P. Radhakrishnan received 452 votes and has been elected as the Vice President of India. Opposition's Vice Presidential candidate B. Sudarshan Reddy received 300 votes."

प्रसिद्ध अर्थशास्त्री श्री मेघनाद देसाई का निधन

चित्र
     भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिक व अर्थशास्त्री मेघनाद देसाई का 85वर्ष की उम्र में 29जुलाई को देहांत हो गया। उन्होंने 1971 में लेबर पार्टी ज्वाइन की। उसके बाद 1991 में हाउस ऑफ लॉर्ड्स के सदस्य बने। देसाई का जन्म गुजरात में हुआ था। 2008 में उन्हें पद्म भूषण पुरस्कार दिया गया था।

दिनांक 21.07.2025 की खास खबर

चित्र
  आज उप राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों से त्यागपत्र दिया।

दिनांक 17.07.2025 की खास खबर

 1. ब्रिटेन में वोट डालने के लिए अब न्यूनतम आयु 18 से घटा कर 16 वर्ष कर दी गई है।

दिनांक 15.07.2025 की खास खबर

 1. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को बम से उड़ाने की धमकी मिली। बीएसई की वेबसाइट पर एक धमकी भरा ईमेल आया है जिसमें एक्सचेंज को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। बीएसई के अधिकारियों ने पास के पुलिस थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

दिनांक 14जुलाई 2025 की खास खबर

 1. शुभांशु शुक्ला स्पेस से आज धरती पर लौटने की तैयारी करेंगे। 23 घंटों के सफर के बाद पृथ्वी पर उतरेंगे।

दिनांक 10.07.2025 की खास खबर

चित्र
 1. बिहार में सरकारी नौकरी में महिलाओं को 35% आरक्षण के बिल को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल ने मंजूरी दे दी है। यह आरक्षण बिहार की मूल निवासी महिलाओं को ही दिया जाएगा। 2. दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इस दौरान लोग घरों से निकलकर बाहर आ गए। अभी जान-माल हानि की सूचना नहीं है।   

दिनांक 08.07.2025 की खास खबर

चित्र
 1.     इंफोसिस    रोजाना 9 घंटे 15 मिनट से ज्यादा काम करने वाले कर्मचारियों को चेतावनी वाले ईमेल भेज रही है। इसके लिए उसने ऑटोमैटिक सिस्टम तैयार किया है। 2. ब्रिटेन के पूर्व प्रधान मंत्री ऋषि सुनक ने गोल्डमैन सैक्स में वरिष्ठ सलाहकार के रूप में काम करना शुरू किया।  3.   इजरायल के प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप को नोबल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया। इससे पहले पाकिस्तान भी ऐसा कर चुका है। 4.  दलाई लामा को देश का सबसे बड़ा नागरिक सम्मान "भारत रत्न" देने की मुहिम तेज हो गई है। ऑल पार्टी फोरम के 80 सांसदों ने दलाई लामा को भारत रत्न देने के प्रस्ताव पर अपने हस्ताक्षर किए हैं।  5. प्रधानमंत्री मोदी और आरएसएस का विवादित कार्टून बनाने वाले इंदौर शहर के हेमंत मालवीय की अग्रिम जमानत हाईकोर्ट द्वारा निरस्त कर दी गई है।जस्टिस सुभाष अभ्यंकर ने इस मामले को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की सीमा लांघना माना है।  

०६.०७.२०२५ की खास खबर

चित्र
     १. तिब्बती  बौद्धों के आध्यात्मिक नेता नोबल पुरस्कार से सम्मानित चौदहवें दलाई लामा रविवार (6 जुलाई, 2025) को 90 वर्ष के हो गए। उनके अनुयायियों ने एक सप्ताह तक धर्मशाला (हि.प्र.) में जश्न मनाया। अपना उत्तराधिकारी घोषित करने के सवाल पर उन्होंने उत्तर दिया कि अभी तो वह १२०-३० वर्ष तक जिएंगे। २. दुनिया के सबसे धनवान व्यक्ति "ELON MUSK" ने अमेरिका में एक नई राजनीतिक पार्टी की घोषणा की, जिसको उन्होंने "AMERICA PARTY" नाम दिया है।  ३.   मैक्सिको में लगातार बढ़ते जा रहे पर्यटकों के कारण वहां के लोग इसके खिलाफ हिंसक प्रदर्शन कर रहे हैं।

२७.०६.२०२५ की कुछ खास खबरें

चित्र
१. पुरी (ओडिशा) में शुक्रवार २७ जून से रथ यात्रा प्रारंभ हुई। हर वर्ष की तुलना में डेढ़ गुना भक्त(१० लाख) पहुंचने से रथ यात्रा में रुकावट आ गई। ५०० भक्तों की तबियत बिगड़ गई, कई बेहोश हो गए, इससे रथ यात्रा में व्यवधान आने से यात्रा १ किलोमीटर तक ही आगे बढ़ पाई।

दिनांक २४.०६.२०२५

१.  मिजोरम और गोवा के बाद त्रिपुरा राज्य देश का तीसरा पूर्ण साक्षर राज्य बन गया है। त्रिपुरा ने ९५% साक्षरता के मानक को पूरा करके यह स्थान प्राप्त किया। भारत सरकार ने सन् २०२३ तक सम्पूर्ण देश को साक्षर बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।  २. चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों के नतीजे सोमवार को जारी हुए। आप पार्टी ने गुजरात की बिसावदार और पंजाब की लुधियाना (पश्चिम) सीट जीती। बीजेपी ने गुजरात की कड़ी और तृणमूल ने बंगाल की कालीगंज सीट और केरल की नीलांबर सीट कांग्रेस समर्थित यूडीएफ ने जीती। इन विधानसभाओं में १९ जून को चुनाव हुए थे। ३.  1 जुलाई से बढ़ सकते हैं रेलवे के किराए: सूत्र 💥 AC टिकट किराए में २ पैसे/km की बढ़ोतरी संभव 💥 AC रहित गाड़ियों के किराए में १ पैसा/km अधिक 💥 सबअर्बन रेल किराए में कोई परिवर्तन नहीं