संदेश

2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

15 अप्रेल 2021 की खास खबरें

चित्र
  1. कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच उत्तराखंड सरकार ने हरिद्वार कुंभ मेले की अवधि को घटाने से इनकार कर दिया है. सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया कि मेला अवधि घटाने पर अभी कोई विचार नहीं है, न ही ऐसा कोई प्रस्ताव राज्य सरकार ने केंद्र को भेजा है, कुंभ 30 अप्रैल अपनी समय सीमा पर ही समाप्त होगा। 2. भारतीय बाजार की रिटेल बैंकिंग कंपनी सिटी बैंक भारत से अपना बोरिया बिस्तर समेटने की तैयारी में है। बैंक ने गुरुवार को कहा कि वह भारत में अपना कंज्यूमर बैंकिंग बिजनेस बंद करने जा रहा है। सिटी ग्रुप इंक. ने कहा कि ग्रुप अब 13 इंटरनेशनल कंज्यूमर बैंकिंग मार्केट से बाहर निकलेगा। बैंक का कहना है कि यह उसकी ग्लोबल स्ट्रैटजी का हिस्सा है। यह अब वेल्थ मैनेजमेंट कारोबार पर फोकस करने की तैयारी में है। सिटी को वित्त वर्ष 2019-20 में 4,912 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था जो इससे पूर्व वित्त वर्ष में 4,185 करोड़ रुपये  था।

14 अप्रेल की खास खबरें

 1. कोरोना के बढ़ते प्रकोप की वजह से महाराष्ट्र में आज सुबह 8 बजे से 1 मई सुबह 7 बजे तक का कर्फ्यू लगा दिया गया है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इसे "ब्रेक द चेन" नाम दिया है। 2.केंद्र सरकार ने 10 वीं की CBSE परीक्षा आयोजित नहीं करने का फैसला किया है साथ ही 12 वीं की CBSE परीक्षा फिलहाल टाल दी गई है, इसकी तारीख बाद में तय की जाएगी। 3.अमेरिकी कंपनी वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली ई कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट आर्थिक संकट से जूझ रही ट्रेवल कंपनी "क्लीअर ट्रिप" को 300 करोड़ में खरीदेगी।

13 अप्रेल 2021 की खास खबरें

 1 . आज रात 8.30 पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे जनता को संबोधित करने वाले हैं। आशा है, इसमें कोरोना के कारण महाराष्ट्र में लॉक डाउन लगाने की घोषणा हो सकती है। 2. . NDA को एक तगड़ा झटका गोआ में लगा है। गोआ में BJP की सहयोगी पार्टी "गोआ फॉरवर्ड पार्टी" GFP ने NDA छोड़ने का एलान किया है। 3.  पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चुनाव आयोग के द्वारा 24 घंटे के चुनाव प्रचार पर लगाए प्रतिबंध के खिलाफ मंगलवार, 13 अप्रैल, 2021 को कोलकाता में गांधी प्रतिमा के सामने धरने पर बैठी. 4. . Assembly Election 2021  निर्वाचन आयोग (Election Commission) द्वारा पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस (TMC) की अध्‍यक्ष ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) के चुनाव प्रचार (Election Campaign) पर रोक लगाने को लेकर बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव (Tejashwi Yadav) ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। तेजस्वी यादव ने कहा है कि निर्वाचन आयोग भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सेल की तरह काम कर रहा है। वह बीजेपी का गुलाम बन गया है। तेजस्‍वी ने बिहार में बढ़ते कोरोना संक्रमण तथा मधुबनी हत्या...