संदेश

जुलाई, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

प्रसिद्ध अर्थशास्त्री श्री मेघनाद देसाई का निधन

चित्र
     भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिक व अर्थशास्त्री मेघनाद देसाई का 85वर्ष की उम्र में 29जुलाई को देहांत हो गया। उन्होंने 1971 में लेबर पार्टी ज्वाइन की। उसके बाद 1991 में हाउस ऑफ लॉर्ड्स के सदस्य बने। देसाई का जन्म गुजरात में हुआ था। 2008 में उन्हें पद्म भूषण पुरस्कार दिया गया था।

दिनांक 21.07.2025 की खास खबर

चित्र
  आज उप राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों से त्यागपत्र दिया।

दिनांक 17.07.2025 की खास खबर

 1. ब्रिटेन में वोट डालने के लिए अब न्यूनतम आयु 18 से घटा कर 16 वर्ष कर दी गई है।

दिनांक 15.07.2025 की खास खबर

 1. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को बम से उड़ाने की धमकी मिली। बीएसई की वेबसाइट पर एक धमकी भरा ईमेल आया है जिसमें एक्सचेंज को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। बीएसई के अधिकारियों ने पास के पुलिस थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

दिनांक 14जुलाई 2025 की खास खबर

 1. शुभांशु शुक्ला स्पेस से आज धरती पर लौटने की तैयारी करेंगे। 23 घंटों के सफर के बाद पृथ्वी पर उतरेंगे।

दिनांक 10.07.2025 की खास खबर

चित्र
 1. बिहार में सरकारी नौकरी में महिलाओं को 35% आरक्षण के बिल को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल ने मंजूरी दे दी है। यह आरक्षण बिहार की मूल निवासी महिलाओं को ही दिया जाएगा। 2. दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इस दौरान लोग घरों से निकलकर बाहर आ गए। अभी जान-माल हानि की सूचना नहीं है।   

दिनांक 08.07.2025 की खास खबर

चित्र
 1.     इंफोसिस    रोजाना 9 घंटे 15 मिनट से ज्यादा काम करने वाले कर्मचारियों को चेतावनी वाले ईमेल भेज रही है। इसके लिए उसने ऑटोमैटिक सिस्टम तैयार किया है। 2. ब्रिटेन के पूर्व प्रधान मंत्री ऋषि सुनक ने गोल्डमैन सैक्स में वरिष्ठ सलाहकार के रूप में काम करना शुरू किया।  3.   इजरायल के प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप को नोबल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया। इससे पहले पाकिस्तान भी ऐसा कर चुका है। 4.  दलाई लामा को देश का सबसे बड़ा नागरिक सम्मान "भारत रत्न" देने की मुहिम तेज हो गई है। ऑल पार्टी फोरम के 80 सांसदों ने दलाई लामा को भारत रत्न देने के प्रस्ताव पर अपने हस्ताक्षर किए हैं।  5. प्रधानमंत्री मोदी और आरएसएस का विवादित कार्टून बनाने वाले इंदौर शहर के हेमंत मालवीय की अग्रिम जमानत हाईकोर्ट द्वारा निरस्त कर दी गई है।जस्टिस सुभाष अभ्यंकर ने इस मामले को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की सीमा लांघना माना है।  

०६.०७.२०२५ की खास खबर

चित्र
     १. तिब्बती  बौद्धों के आध्यात्मिक नेता नोबल पुरस्कार से सम्मानित चौदहवें दलाई लामा रविवार (6 जुलाई, 2025) को 90 वर्ष के हो गए। उनके अनुयायियों ने एक सप्ताह तक धर्मशाला (हि.प्र.) में जश्न मनाया। अपना उत्तराधिकारी घोषित करने के सवाल पर उन्होंने उत्तर दिया कि अभी तो वह १२०-३० वर्ष तक जिएंगे। २. दुनिया के सबसे धनवान व्यक्ति "ELON MUSK" ने अमेरिका में एक नई राजनीतिक पार्टी की घोषणा की, जिसको उन्होंने "AMERICA PARTY" नाम दिया है।  ३.   मैक्सिको में लगातार बढ़ते जा रहे पर्यटकों के कारण वहां के लोग इसके खिलाफ हिंसक प्रदर्शन कर रहे हैं।