अविनाश पंत फेसबुक के भारतीय विभाग के प्रमुख नियुक्त
1.फेसबुक ने अविनाश पंत को भारत में विपणन निदेशक बनाया है। वे फेसबुक और व्हाट्सएप के विभाग का काम सम्भालेंगे। अविनाश पंत को IT इंडस्ट्री में 22 वर्षों का अनुभव है।वे रेडबुल,नाइकी,कोकाकोला, द वाल्ट डिज़्नी जैसी कम्पनियों में काम कर चुके हैं। 2. ब्राजील के राष्ट्रपति जियर बोलसोनारो 4 दिन की भारत यात्रा परआज दिल्ली पधारे। वे 26 जनवरी के गणतंत्र में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। 3. चीन की राजधानी बीजिंग में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह को चीन में फेल रही महामारी "कोरोना वायरस " के चलते भारतीय दूतावास ने निरस्त कर दिया है। 4. चीन में तेजी से फेल रहे कोरोना वायरस का एक मरीज अमेरिका में भी मिला है। यह मरीज हाल ही में चीन से अमेरिका आया है। चीन में कोरोना वायरस सी फूड द्वारा मनुष्यों व जानवरों में तेजी से फेल रहा है। दुनिया भर में चीन से आ रहे लोगों की जांच हो रही है।भारत में सभी सात हवाई अड्डों पर चीन से आ रहे यात्रियों की सघन जांच की जा रही है। 5. CAA के विरोध में जहां एक और देश भर में रैलियां और जुलूस निकल रहे हैं,वहां इसके समर्थम में भी लोग प्रदर्शन कर...