संदेश

जनवरी, 2020 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

अविनाश पंत फेसबुक के भारतीय विभाग के प्रमुख नियुक्त

1.फेसबुक ने अविनाश पंत को भारत में विपणन निदेशक बनाया है। वे फेसबुक और व्हाट्सएप के विभाग का काम सम्भालेंगे। अविनाश पंत को IT इंडस्ट्री में 22 वर्षों का अनुभव है।वे रेडबुल,नाइकी,कोकाकोला, द वाल्ट डिज़्नी जैसी कम्पनियों में काम कर चुके हैं। 2. ब्राजील के राष्ट्रपति जियर बोलसोनारो 4 दिन की भारत यात्रा परआज दिल्ली पधारे। वे 26 जनवरी के गणतंत्र में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। 3. चीन की राजधानी बीजिंग में आयोजित  होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह को चीन में फेल रही महामारी "कोरोना वायरस " के चलते भारतीय दूतावास ने निरस्त कर दिया है। 4.  चीन में तेजी से फेल रहे कोरोना वायरस का एक मरीज अमेरिका में भी मिला है। यह मरीज हाल ही में चीन से अमेरिका आया है। चीन में कोरोना वायरस सी फूड द्वारा मनुष्यों व जानवरों में तेजी से फेल रहा है। दुनिया भर में चीन से आ रहे लोगों की जांच हो रही है।भारत में सभी सात हवाई अड्डों पर चीन से आ रहे यात्रियों की सघन जांच की जा रही है। 5. CAA के विरोध में जहां एक और देश भर में रैलियां और जुलूस निकल रहे हैं,वहां इसके समर्थम में भी लोग प्रदर्शन कर...

चीन से होता हुआ कोरोना वायरस अमेरिका पहुंचा

1. ब्राजील के राष्ट्रपति जियर बोलसोनारो 4 दिन की भारत यात्रा परआज दिल्ली पधारे। वे 26 जनवरी के गणतंत्र में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। 2. चीन की राजधानी बीजिंग में आयोजित  होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह को चीन में फेल रही महामारी "कोरोना वायरस " के चलते भारतीय दूतावास ने निरस्त कर दिया है। 3.  चीन में तेजी से फेल रहे कोरोना वायरस का एक मरीज अमेरिका में भी मिला है। यह मरीज हाल ही में चीन से अमेरिका आया है। चीन में कोरोना वायरस सी फूड द्वारा मनुष्यों व जानवरों में तेजी से फेल रहा है। दुनिया भर में चीन से आ रहे लोगों की जांच हो रही है।भारत में सभी सात हवाई अड्डों पर चीन से आ रहे यात्रियों की सघन जांच की जा रही है। 4. CAA के विरोध में जहां एक और देश भर में रैलियां और जुलूस निकल रहे हैं,वहां इसके समर्थम में भी लोग प्रदर्शन कर  जनता को CAA के बारे में बता रहे हैं।ऐसी ही एक रैली झारखण्ड के लोहरदगा जिले में बीजेपी व विश्व हिन्दू परिषद द्वारा निकाली गई लेकिन कुछ उत्पाती लोगों ने रैली पर पथराव शुरू कर दिया जिससे स्थिति बिगड़ गई। फिलहाल माहौल को देखते हुए जिले भर में ...

जे पी नड्डा बने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष

1. मुंबई शेयर बाजार 1फरवरी शनिवार को भी खुले रहेंगे। इस बार 1 फरवरी को रविवार है और उस दिन संसद में बजट प्रस्तुत किया जाना है।इसलिए इस दिन मार्केट खुला रहेगा। 2.महाराष्ट्र सरकार के पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे ने बुधवार को मुंबई में मॉल,होटल,थिएटर 24 घंटे खुले रखने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि मुंबई अंतरराष्ट्रीय स्थान है। यहां देश-विदेश से काफी लोग आते हैं इसलिए मुम्बई 24 घंटे खुले रहना चाहिए।यह नियम पब और बार पर लागू नहीं होगा। 3. बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा को अब स्थायी तौर पर बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बना दिया गया है। वे अमित शाह का स्थान लेंगे।जेपी नड्डा बीजेपी के 11वें अध्यक्ष बने हैं। 4. उत्तर प्रदेश के बाद अब हरियाणा में भी अजय देवगन की फ़िल्म "तान्हाजी -द अनसंग वारियर " टैक्स फ्री कर दी गई है।

हरियाणा में तांहाजी फ़िल्म टैक्स फ्री

चित्र
1. हरिद्वार में अब रेलवे स्टेशनों के नाम उर्दू में नहीं लिखे जाएंगे। उर्दू के स्थान पर संस्कृत में रेलवे स्टेशन के नाम प्रदर्शित होंगे। 2. अजय देवगण व सैफ अली खान की फ़िल्म "तांहाजी - द अनसंग वारियर " को दर्शकों के लिए हरियाणा राज्य में कर मुक्त कर दी गई है। 3.  मध्य प्रदेश के  मालवा-निमाड़ अंचल में कई स्थानों पर बुधवार से रिमझिम और तेज बारिश हो रही है। इससे ठिठुरन बढ़ गई। रतलाम के आलोट, धराड़, धार के बदनावर, उज्जैन के नागदा, मंदसौर, नीमच, शाजापुर और आगर में बारिश हुई। किसानों का कहना है कि मावठे से फायदा भी है और नुकसान भी, क्योंकि बारिश अगर तेज हो गई तो कड़वे पानी से फसलों की जड़ों में नुकसान पहुंचेगा। जिन खेतों में पानी नहीं पहुंचा है, उसे इस बारिश से थोड़ा लाभ मिलेगा। अभी मध्यप्रदेश में सोमवार तक ठंड का प्रकोप जारी रहने की संभावना है।

रितु नंदा का निधन, बजाज का इलेक्ट्रिक स्कूटर लांच

1.  माइकल देवव्रत पात्रा रिज़र्व बैंक के नए डिप्टी गवर्नर बनाये गए हैं। वे पिछले साल जुलाई में त्याग पत्र देने वाले विरल आचार्य का स्थान ले रहे हैं। माइकल के अतिरिक्त तीन अन्य डिप्टी गवर्नर पहले से हैं। 2. आज मंगलवार को सुबह फ़िल्म अभिनेता स्वर्गीय राज कपूर की पुत्री रितु नंदा का निधन हो गया।वे केंसर से पीड़ित थीं। 71 वर्षीय रितु लाइफ इन्सुरेंस एजेंट थीं और 24 घंटे में 17000 पेंशन पॉलिसी करवाने के लिए उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है। रितु अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता की सास थीं। 3. आज बजाज ऑटो ने इलेक्ट्रिक स्कूटर "चेतक " के मॉडल प्रदर्शित किया। कल 15 जनवरी से इसकी बिक्री शुरू हो जाएगी। ड्रम ब्रेक वाले स्कूटर का मूल्य एक लाख रुपये रखा गया है वहीं डिस्क ब्रेक व लक्सरी फिटिंग्स वाले स्कूटर का मूल्य एक लाख पंद्रह हजार है। 4. उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने घाघरा नदी का नाम बदल कर सरयू नदी किया। केंद्र सरकार ने इसे पहले ही मंजूरी दे दी है। 5. हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश हो रही है। दिल्ली में बारिश होने की संभावना के चलते तापमान काफी नीचे चला ...

केंद्र ने देश में CAA लागू होने की अधिसूचना जारी की

1.ईरान ने माना कि उसने गलती से यूक्रेन के एक यात्री विमान को अमेरिकी प्लेन समझ कर मार गिराया था। ज्ञात हो बुधवार को ईरान में यूक्रेन का एक यात्री विमान जिसमें 176 यात्री सवार थे क्रेश हो कर गिर गया था और सभी यात्री मारे गए थे। 2. उत्तराखंड और हिमाचल में भारी बर्फबारी हो रही है। जिससे आसपास के क्षेत्र  दिल्ली,राजस्थान और MP में भी तापमान में जबरदस्त गिरावट आई है। 3. केंद्र ने अधिसूचना जारी कर CAA को देश में 10 जनवरी 2020 से लागू कर दिया है। CAA को पूरे भारत में विरोध झेलना पड़ रहा है। CAA असम, अरुणाचल, मेघालय व मणिपुर में फिलहाल लागू नहीं होगा।

ईरान में भूकंप, प्लेन क्रेश ओर भारत में देशव्यापी हड़ताल

1. भारत के विदेश मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति जारी कर लोगों को ईरान न जाने की सलाह दी है। 2. दिल्ली एनसीआर में आज सुबह से बारिश होने से मौसम एकदम ठंडा हो गया है। मौसम विभाग नेआगे के एक दो दिनों में दिल्ली और आसपास के राज्यों में भी बारिश और ओले पड़ने की चेतावनी जारी की है। 3. आज सवेरे ईरान की राजधानी तेहरान में यूक्रेन का एक प्लेन क्रेश  होने से प्लेन में सवार सभी 170 लोगों की मृत्यु हो गई है। इसके साथ ही आज सवेरे ही ईरान में 4.9 तीव्रता का भूकम्प भी आया। 4. देश के 10 सरकारी श्रम संगठन आज एक दिन की देशव्यापी हड़ताल पर हैं। हड़ताल सरकार की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ की जा रही है। हड़ताल का मुख्य मुद्दा बढ़ती महंगाई, सरकारी कंपनियों का निजीकरण, रेलवे, कोयला और रक्षा जैसे क्षेत्र में 100% विदेशी निवेश की इजाजत जैसे मसले हैं। 5. ईरान ने आज सुबह इराक में अमेरिका के अल असद एयरबेस पर 15 से ज्यादा मिसाइलों से  हमला किया जिसमें 80 अमरीकी सैनिक मारे गए। इराक ने कहा कि ईरान के कोई सैनिक नहीं मारे गए हैं। 6. पेटीएम के विजयशेखर शर्मा ने स्पष्ट किया है कि वह यस बैंक में कोई हिस्सेदारी...

दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान

1. गुजरात के समुद्री तट पर आज सवेरे 175 करोड़ की हीरोइन के साथ 5 पाकिस्तानी पकड़े गए। ये सभी देश मे अनाधिकृत रूप से घुसने की कोशिश कर रहे थे। 2. ईरान ने डोनाल्ड ट्रम्प के सिर पर 80 मिलियन डॉलर के इनाम की घोषणा की है। 3. श्रमिक संगठनों ने 8 जनवरी को देशव्यापी हड़ताल का एलान किया है। इसमें बैंक और बीमा कर्मचारी भी शामिल होंगे। 4. आस्ट्रेलिया में सितम्बर 2019 में लगी आग अभी तक बेकाबू है। आग 12 करोड़ हेक्टेयर में फैली हुई है।अभी तक 48 करोड़ पशु आग की बलि चढ़ गए हैं और 20 लोग मारे जा चुके हैं। 5. दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटों के लिए चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी गई है।इसके साथ ही दिल्ली में आचार संहिता लागू हो गई है। चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने आज बताया कि दिल्ली में 8 फरवरी को चुनाव होंगे,11 फरवरी को परिणाम घोषित होंगे।दिल्ली में आप, बीजेपी और कांग्रेस में मुख्य मुकाबला होना है।