अविनाश पंत फेसबुक के भारतीय विभाग के प्रमुख नियुक्त

1.फेसबुक ने अविनाश पंत को भारत में विपणन निदेशक बनाया है। वे फेसबुक और व्हाट्सएप के विभाग का काम सम्भालेंगे। अविनाश पंत को IT इंडस्ट्री में 22 वर्षों का अनुभव है।वे रेडबुल,नाइकी,कोकाकोला, द वाल्ट डिज़्नी जैसी कम्पनियों में काम कर चुके हैं।

2. ब्राजील के राष्ट्रपति जियर बोलसोनारो 4 दिन की भारत यात्रा परआज दिल्ली पधारे। वे 26 जनवरी के गणतंत्र में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

3. चीन की राजधानी बीजिंग में आयोजित  होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह को चीन में फेल रही महामारी "कोरोना वायरस " के चलते भारतीय दूतावास ने निरस्त कर दिया है।

4.  चीन में तेजी से फेल रहे कोरोना वायरस का एक मरीज अमेरिका में भी मिला है। यह मरीज हाल ही में चीन से अमेरिका आया है। चीन में कोरोना वायरस सी फूड द्वारा मनुष्यों व जानवरों में तेजी से फेल रहा है।
दुनिया भर में चीन से आ रहे लोगों की जांच हो रही है।भारत में सभी सात हवाई अड्डों पर चीन से आ रहे यात्रियों की सघन जांच की जा रही है।

5. CAA के विरोध में जहां एक और देश भर में रैलियां और जुलूस निकल रहे हैं,वहां इसके समर्थम में भी लोग प्रदर्शन कर  जनता को CAA के बारे में बता रहे हैं।ऐसी ही एक रैली झारखण्ड के लोहरदगा जिले में बीजेपी व विश्व हिन्दू परिषद द्वारा निकाली गई लेकिन कुछ उत्पाती लोगों ने रैली पर पथराव शुरू कर दिया जिससे स्थिति बिगड़ गई।
फिलहाल माहौल को देखते हुए जिले भर में स्कूल-कॉलेज बन्द कर दिए गए हैं व कर्फ्यू लगा दिया गया है।

6. बैंक का लोन गरीब लोग नहीं अमीर लोग भी नहीं चुकाते हैं। इंदौर में भोजपुर सीट से बीजेपी विधायक सुरेंद्र पटवा का बंगला सरकार ने कुर्क कर दिया है क्योंकि उन्होंने बैंक का लोन नहीं चुकाया था।
सुरेंद्र पटवा ने बैंक ऑफ बड़ौदा से लोन लिया था जिसके बकाया 33.54 करोड़ रुपये न भरने पर कोर्ट ने उनका गुलमोहर कॉलोनी स्थित बंगला कुर्क कर दिया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रधानमंत्री जापान रवाना

जे पी नड्डा बने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष

ममता भारत बन्द का समर्थन नहीं करेंगी