संदेश

2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

राजा रवि वर्मा की पेंटिंग 167 करोड़ में बिकी

चित्र
           भारत के मशहूर चित्रकार रवि वर्मा की अनमोल पेंटिंग "यशोदा श्री कृष्ण" मुंबई के नीलाम घर सेफ्रोन आर्ट में कुछ दिन पहले एक पेंटिंग की नीलामी हुई जिसमें "यशोदा श्री कृष्ण" पेंटिंग 167.2करोड़ रुपए में बिकी। इस पेंटिंग को सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के अध्यक्ष और एमडी श्री साइरस पूनावाला ने खरीदा। सन् 1848 में केरल के किलिमानूर में जन्मे रवि वर्मा भारत के सबसे प्रसिद्ध चित्रकारों में से एक हैं। राजा रवि वर्मा तेल चित्रों के माध्यम से भारतीय पौराणिक कथाओं का चित्रण करन में निपुण थे। "यशोदा श्री कृष्ण" कलाकृति की इस बिक्री ने एम एफ हुसैन की पेंटिंग "अनटाइटल्ड (ग्राम यात्रा)" के रिकार्ड को थोड़ा जो 118 करोड़ में बिकी थी।

उपभोक्ता सूचकांक का आधार वर्ष 2024 हो गया है

 अब केंद्र ने उपभोक्ता मूल्य सूचकांक CPI का आधार वर्ष 2012 से 2024 कर दिया है। क्योंकि वर्तमान संदर्भ में वास्तविक आंकड़ों की तुलना 14साल पुराने आंकड़ों से करने पर सही आर्थिक स्थिति ज्ञात नहीं हो पाती। अब CPI 2024 के तहत महंगाई के आंकड़े तीन स्तर पर जारी किए जाएंगे, ग्रामीण, शहरी व सम्मिलित। CPI आंकड़े पूरे देश के साथ, अलग-अलग राज्यों के लिए भी जारी होंगे।नाती गणना के अनुसार जनवरी 24 में रिटेल महंगाई दर 2.75%रही।

वैभव सूर्यवंशी बने अंडर 19 क्रिकेट के विश्व में नंबर 1खिलाड़ी

चित्र
   भारत को U-19 विश्व कप जिताने वाले वैभव सूर्यवंशी ने प्लेयर ऑफ द फाइनल अवॉर्ड साथी खिलाड़ियों को समर्पित किया. इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल में उन्होंने 80 गेंदों में 175 रन की ऐतिहासिक पारी खेली. इसके साथ ही वैभव को प्लेयर ऑफ द फाइनल और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट दोनों अवॉर्ड जीता। उन्होंने जबरदस्त 15 चौके और 15 छक्के लगाए। इसके साथ ही वह अंडर-19 विश्व कप फाइनल मुकाबले में 150 रन बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए।

अमेरिका ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाया

चित्र
     अमेरिका ने वेनेजुएला पर एक बड़ा हमला किया है। जिसमें वहां के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पकड़ने का दावा किया गया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इस हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि मादुरो और उनकी पत्नी अब अमेरिका के कब्जे में हैं।   कल रात वेनेजुएला की राजधानी काराकस से मादुरो और उनकी पत्नी को उठा कर अमेरिका ले जाया गया। देश में आपातकाल की घोषणा कर डी गई है। अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि जब तक वहां नई सरकार बनती है, तब तक वेनेजुएला पर अमेरिका का कब्जा रहेगा। अमेरिका ने वेनेजुएला पर मादक पदार्थों यानी ड्रग्स की तस्करी का आरोप लगाया है। हालांकि असली कारण वेनेजुएला में कच्चे तेल का सबसे बड़ा भंडार जिस हमले की मुख्य वजह माना जा रहा है। वेनेजुएला चीन को कच्चे तेल का निर्यात करता है और अमेरिका के तेल व्यापार को इससे नुकसान होता है।