राजा रवि वर्मा की पेंटिंग 167 करोड़ में बिकी
भारत के मशहूर चित्रकार रवि वर्मा की अनमोल पेंटिंग "यशोदा श्री कृष्ण" मुंबई के नीलाम घर सेफ्रोन आर्ट में कुछ दिन पहले एक पेंटिंग की नीलामी हुई जिसमें "यशोदा श्री कृष्ण" पेंटिंग 167.2करोड़ रुपए में बिकी। इस पेंटिंग को सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के अध्यक्ष और एमडी श्री साइरस पूनावाला ने खरीदा। सन् 1848 में केरल के किलिमानूर में जन्मे रवि वर्मा भारत के सबसे प्रसिद्ध चित्रकारों में से एक हैं। राजा रवि वर्मा तेल चित्रों के माध्यम से भारतीय पौराणिक कथाओं का चित्रण करन में निपुण थे। "यशोदा श्री कृष्ण" कलाकृति की इस बिक्री ने एम एफ हुसैन की पेंटिंग "अनटाइटल्ड (ग्राम यात्रा)" के रिकार्ड को थोड़ा जो 118 करोड़ में बिकी थी।