संदेश

दिसंबर, 2018 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

गूगल ने बाबा आमटे का डूडल बनाकर श्रद्धांजलि दी

चित्र
बाबा आमटे के नाम से मशहूर डॉ. मुरलीधर देवीदास आमटे की आज 104वीं जयंती है। प्रख्यात समाजसेवी डॉ. मुरलीधर देवीदास आमटे को उनकी जयंती पर गूगल ने डूडल बनाकर श्रद्धांजलि दी है। स्लाइड शो में आमटे के जीवन और विरासत के बारे में बताया गया है। बाबा आमटे ने अपना पूरा जीवन जन सेवा को समर्पित किया, खासकर उन्होंने कुष्ठ रोग से पीड़ित लोगों के लिए बहुत काम किया।
चित्र
अभिनेता से राजनेता बने कमल हासन ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी मक्कल निधि मय्यम (एमएनएम) 2019 के लोकसभा चुनाव में उतरेगी। संभवत: इस तरह की पुष्टि उन्होंने पहली बार की है। एमएनएम प्रमुख कमल हासन ने कहा कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए समान विचारों वाले दलों के साथ गठबंधन पर निर्णय लेने के लिए उनकी पार्टी ने उन्हें अधिकृत किया है। हासन ने चन्नई में संवाददाताओं से कहा कि पार्टी के कार्यकारी और प्रशासनिक लोगों से चर्चा के बाद 'समान विचारों वाली पार्टियों से गठबंधन पर निर्णय लेने के लिए मुझे अधिकृत किया गया है। इस कदम को इस साल फरवरी में गठित हासन की पार्टी के अकेले चुनाव मैदान में जाने के बजाय स्थापित पाटियों के साथ संयुक्त रूप से उतरने की इच्छा के तौर पर देखा जा रहा है।

शशिकांत दास बने RBI के नए गवर्नर

RBI के गर्वनर के तौर पर शक्तिकांत दास को नियुक्‍त किया गया है. वर्तमान में वह वित्‍त आयोग के सदस्‍य हैं. शक्तिकांत दास पूर्व वित्‍त सचिव भी रह चुके हैं. ऐसा कहा जाता है दो साल पहले हुई नोटबंदी में उन्‍होंने महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई थी. 
सकारात्मक वैश्विक रुझान के बीच मांग बढ़ने से दिल्ली सराफा बाजार में शनिवार को सोना 250 रुपये उछलकर 32,350 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया. वहीं, औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की मांग में आई तेजी से चांदी रूपये 800 की तेजी के साथ 38,500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई. बाजार सूत्रों का कहना है कि विदेशों में मजबूती के रुख से यहां सोने में तेजी रही. विदेशों में निवेशकों के बीच सुरक्षित निवेश विकल्प के बतौर सोने की मांग बढ़ गई. सोने प्रति 10 ग्राम 250 रुपये उछला दिल्ली में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना क्रमश: 250-250 रुपये की तेजी के साथ क्रमशः 32350 और 32200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ. इसके अलावा गिन्नी 100 रुपये की तेजी के साथ 25 हजार रुपये प्रति 8 ग्राम हो गई. इस बीच, चांदी हाजिर 800 रुपये बढ़कर 38,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई. जबकि चांदी साप्ताहिक डिलीवरी 1,094 रुपये उछलकर 38,300 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई.