सकारात्मक वैश्विक रुझान के बीच मांग बढ़ने से दिल्ली सराफा बाजार में शनिवार को सोना 250 रुपये उछलकर 32,350 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया. वहीं, औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की मांग में आई तेजी से चांदी रूपये 800 की तेजी के साथ 38,500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई. बाजार सूत्रों का कहना है कि विदेशों में मजबूती के रुख से यहां सोने में तेजी रही. विदेशों में निवेशकों के बीच सुरक्षित निवेश विकल्प के बतौर सोने की मांग बढ़ गई.
सोने प्रति 10 ग्राम 250 रुपये उछला
दिल्ली में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना क्रमश: 250-250 रुपये की तेजी के साथ क्रमशः 32350 और 32200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ. इसके अलावा गिन्नी 100 रुपये की तेजी के साथ 25 हजार रुपये प्रति 8 ग्राम हो गई. इस बीच, चांदी हाजिर 800 रुपये बढ़कर 38,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई. जबकि चांदी साप्ताहिक डिलीवरी 1,094 रुपये उछलकर 38,300 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रधानमंत्री जापान रवाना

जे पी नड्डा बने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष

ममता भारत बन्द का समर्थन नहीं करेंगी