संदेश

मई, 2018 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मायावती ने मुख्यमंत्री निवास छोड़ा।

बहुजन समाज पार्टी अध्यक्ष मायावती ने लखनऊ के लाल बहादुर शास्त्री मार्ग स्थित बंगला नं 6 को खाली कर दिया है।उन्हें ये निवास उ प्र के मुख्यमंत्री की हैसियत से  आवंटित किया गया था। मायावती ने बंगले की चाबियां राज्य संपत्ति अधिकारी को स्पीड पोस्ट से भिजवा दी है।

छत्तीगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजित जोगी की तबियत खराब

छत्तीगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजित जोगी का स्वास्थ्य इन दिनों खराब चल रहा है।उन्हें इलाज के लिए एयर एम्बुलेंस से दिल्ली लाया गया है।

मायावती ने पार्टी उपाध्यक्ष पद से अपने भाई को हटाया

चित्र
BSP की अध्यक्ष मायावती ने अपने भाई आनंद कुमार को पार्टी उपाध्यक्ष के पद से हटा दिया है। पहले यह चर्चा थी कि मायावती ने भ्रष्टाचार के आरोपों के कारण आनंद को हटाया है।लेकिन मायावती ने कहा है कि परिवरवाद को बढ़ावा देने के आरोपों की वजह से आनंद कुमार ने स्वयं ही पद से हटने के लिए उनसे कहा था। मायावती ने कहा कि अब आगे से बसपा में एक परिवार का एक ही सदस्य पार्टी पद पर रहेगा। अन्य सदस्य निःस्वावर्थ पार्टी में काम करते रहेंगे।

अलगाववादी नेता शब्बीर की पुत्री शमा ने किया सीबीएसई टॉप

चित्र
26 मई को घोषित सीबीएसई 10वीं परीक्षा के परिणाम घोषित हो गए। जम्मू- कश्मीर क्षेत्र में शमा शब्बीर ने पूरे जम्मू-कश्मीर रीजन में टॉप किया है। शमा, अलगाववादी नेता शब्बीर शाह की पुत्री है। शमा को परीक्षा में 97.8 % अंक मिले हैं।

कर्नाटक में BJP की सरकार

कर्नाटक में राज्यपाल ने बीजेपी के बी एस यदुरप्पा को सरकार बनाने के लिए आमन्त्रित किया है। बी एस यदुरप्पा कल 17 मई को राज्य के मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे।