कर्नाटक में राज्यपाल ने बीजेपी के बी एस यदुरप्पा को सरकार बनाने के लिए आमन्त्रित किया है।
बी एस यदुरप्पा कल 17 मई को राज्य के मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे।
कांग्रेस द्वारा पेट्रोल,डीज़ल और गैस की कीमतों में बढ़ोत्तरी व रुपये की गिरती कीमत के विरोध में किये जा रहे बन्द में कई विपक्षी पार्टियां शामिल हो रही हैं। एनसीपी के शरद पंवार और द्रमुक के एम के स्टालिन ने बन्द को समर्थन दिया है जबकि TMC की ममता बनर्जी ने कहा है कि वे मुद्दों पर सहमत हैं लेकिन बन्द के पक्ष में नहीं है।
१. तिब्बती बौद्धों के आध्यात्मिक नेता नोबल पुरस्कार से सम्मानित चौदहवें दलाई लामा रविवार (6 जुलाई, 2025) को 90 वर्ष के हो गए। उनके अनुयायियों ने एक सप्ताह तक धर्मशाला (हि.प्र.) में जश्न मनाया। अपना उत्तराधिकारी घोषित करने के सवाल पर उन्होंने उत्तर दिया कि अभी तो वह १२०-३० वर्ष तक जिएंगे। २. दुनिया के सबसे धनवान व्यक्ति "ELON MUSK" ने अमेरिका में एक नई राजनीतिक पार्टी की घोषणा की, जिसको उन्होंने "AMERICA PARTY" नाम दिया है। ३. मैक्सिको में लगातार बढ़ते जा रहे पर्यटकों के कारण वहां के लोग इसके खिलाफ हिंसक प्रदर्शन कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को जापान के दो दिवसीय दौरे पर रवाना हुए। यहां वे जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के साथ 28 और 29 अक्टूबर को सालाना बैठक में शामिल होंगे। इस बार आबे ने भारतीय प्रधानमंत्री की अगवानी के लिए खास तैयारी की है। वे रविवार को यामानशी प्रीफेक्चर की सुरम्य वादियों में स्थित हॉलिडे होम में मोदी को डिनर देंगे। नरेंद्र मोदी रात में वहीं रुकेंगे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें