संदेश

जुलाई, 2018 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सुकन्या समृद्धि योजना में अब 250 रुपये भी जमा होंगे।

केंद्र सरकार ने  सुकन्या समृद्धि योजना  में सालाना न्यूनतम जमा राशि की सीमा को 1,000 रुपये से घटाकर 250 रुपये कर दिया है । सरकार के इस कदम से पॉलिसी लेने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है। गर्ल चाइल्ड के नाम पर इस सेविंग स्कीम को मोदी सरकार के कार्यकाल में शुरू किया गया है। सरकार ने सुकन्या समृद्धि अकाउंट रूल्स, 2016 में संशोधन कर दिया है, इसके मुताबिक अब 250 रुपये सालाना जमा करके भी पॉलिसी ली जा सकती है। बता दें कि 2018-19 का बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा था कि यह स्कीम मोदी सरकार की बड़ी सफलताओं में से एक है। जेटली ने बजट में कहा था कि नवंबर 2017 तक इस स्कीम के तहत 1.26 करोड़ खाते खुलवाए गए हैं और इनमें 19,183 करोड़ रुपये जमा हुए हैं। पीपीएफ एवं अन्य छोटी बचत योजनाओं की तरह इस स्कीम की ब्याज दर भी तिमाही आधार पर तय होती है।

हार्दिक को 2 साल की सजा

बीजेपी विधायक ऋषिकेश पटेल के कार्यालय में तोड़फोड़ करने के मामले में विसनगर कोर्ट ने पाटीदार नेता हार्दिक पटेल को दोषी ठहराते हुए 2 साल की जेल की सजा सुनाई है. कोर्ट ने 17 आरोपियों में से 3 लोगों को दोषी ठहराया है, वहीं 14 लोगों को बरी कर दिया है.

अलवर में बछड़े को ले जा रहे मुस्लिम युवक की भीड़ द्वारा हत्या

राजस्थान के अलवर में एक बार फिर गो-तस्करी के शक में एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या का मामला सामने आया है। मृतक का नाम अकबर बताया जा रहा है। खबर के मुताबिक, वह दो गाय लेकर जा रहे थे। तभी कुछ लोगों ने गोतस्करी का आरोप लगाकर उनको पीटना शुरू कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मृतक हरियाणा के कोलगांव के रहने वाले थे। मामला अलवर जिले के रामगढ़ इलाके के गांव लल्लावंडी का है, जहां शुक्रवार रात स्थानीय लोगों ने अकबर को गो-तस्कर बताकर पीटना शुरू कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और इस सिलसिले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। जयपुर रेंज के आईजी ने बताया, 'गायों को गोशाला में भेज दिया गया है। 2 संदिग्धों को मौके से हिरासत में लेकर थाने लाया गया था और बाद में उनकी संलिप्तता की जानकारी मिलने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। दूसरे आरोपियों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। शव का पोस्टमॉर्टम हो चुका है।'   राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने मामले की निंदा कर कहा, 'अलवर जिले में गाय के बछड़ों को ले जाने वाले शख्स की हत्या निंदनीय है। दोषियों के खिलाफ हर संभव कड़ी कार्र...
चित्र
रिजर्व बैंक जल्द ही बाजार में 100 रु. का नया नोट जारी करेगा। नए नोट का रंग बैंगनी होगा और इस पर वैश्विक धरोहर में शामिल गुजरात की ऐतिहासिक रानी की बाव (बावड़ी) की झलक देखने को मिलेगी। आकार में यह पुराने 100 के नोट से छोटा व 10 के नोट से मामूली बड़ा होगा। हालांकि नए नोट जारी होने के बाद भी पुराने नोट प्रचलन में बने रहेंगे। सौ के नए नोटों की छपाई बैंक नोट प्रेस देवास में शुरू हो चुकी है। नोट की नई डिजाइन को अंतिम रूप मैसूर की उसी प्रिंटिंग प्रेस में दिया गया, जहां 2000 के नोट छापे जाते हैं। इस बार एक बड़ा बदलाव यह भी किया गया है कि नए नोट की छपाई में स्वदेशी स्याही और कागज का ही उपयोग होगा। Dainik bhaskar.com

अब नीट और जेईई परीक्षा वर्ष में दो बार आयोजित होगी।

नई दिल्ली :  केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा ‘जेईई’ और मेडिकल प्रवेश परीक्षा ‘नीट’ अब साल में दो बार कराई जाएंगी. ये परीक्षाएं अब ऑनलाइन होंगी. नवगठित नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) इन परीक्षाओं को संचालित करेगी. अब तक सीबीएसई ये परीक्षाएं आयोजित करती थी. जावड़ेकर ने शनिवार को पत्रकारों को यह भी बताया कि एनटीए सबसे पहले इस साल दिसंबर में राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) आयोजित करेगी. उन्होंने कहा कि जेईई (मेन्स) की परीक्षा साल में दो बार जनवरी और अप्रैल में होगी. नीट (यूजी) की परीक्षा फरवरी और मई में कराई जाएगी. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि एनटीए साझा प्रबंधन प्रवेश परीक्षा (सीमैट) और स्नातक फार्मेसी अभिरुचि परीक्षा (जीपैट) भी आयोजित करेगी. सीमैट और जीपैट की परीक्षा अगले साल जनवरी में होगी. मंत्री ने कहा कि छात्र अब नीट और जेईई (मेन्स) की परीक्षाओं में दोनों बार शामिल हो सकेंगे और दोनों में से ज्यादा बेहतर स्कोर को दाखिले के वक्त माना जाएगा. देश में मेडिकल संस्थाओं में प्रवेश के लिए नीट की परीक्षा ली जाती है. उन्होंने कहा, ‘इसस...