अलवर में बछड़े को ले जा रहे मुस्लिम युवक की भीड़ द्वारा हत्या

राजस्थान के अलवर में एक बार फिर गो-तस्करी के शक में एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या का मामला सामने आया है। मृतक का नाम अकबर बताया जा रहा है। खबर के मुताबिक, वह दो गाय लेकर जा रहे थे। तभी कुछ लोगों ने गोतस्करी का आरोप लगाकर उनको पीटना शुरू कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मृतक हरियाणा के कोलगांव के रहने वाले थे।
मामला अलवर जिले के रामगढ़ इलाके के गांव लल्लावंडी का है, जहां शुक्रवार रात स्थानीय लोगों ने अकबर को गो-तस्कर बताकर पीटना शुरू कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और इस सिलसिले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। जयपुर रेंज के आईजी ने बताया, 'गायों को गोशाला में भेज दिया गया है। 2 संदिग्धों को मौके से हिरासत में लेकर थाने लाया गया था और बाद में उनकी संलिप्तता की जानकारी मिलने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। दूसरे आरोपियों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। शव का पोस्टमॉर्टम हो चुका है।' 

राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने मामले की निंदा कर कहा, 'अलवर जिले में गाय के बछड़ों को ले जाने वाले शख्स की हत्या निंदनीय है। दोषियों के खिलाफ हर संभव कड़ी कार्रवाई की जाएगी।' अकबर के सात बच्‍चे हैं और उनके शव को लेने गांव के लोग अलवर पहुंच गए हैं। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रधानमंत्री जापान रवाना

जे पी नड्डा बने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष

ममता भारत बन्द का समर्थन नहीं करेंगी