1. भारत के पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम में शनिवार रात को 5.3 तीव्रता केभूकंप के  झटके महसूस किए गए. भारतीय मौसम विभाग ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि रात 10 बजकर 45 मिनट पर आए भूकंप का केंद्र चम्फाई जिले में जमीन से 24 किलोमीटर की गहराई में स्थित था.अधिकारियों ने बताया कि भूकंप के झटके राज्य की राजधानी आइजोल में भी महसूस किए गए जहां लोग अपने घरों से बाहर निकल आए. हालांकि पुलिस ने बताया कि अभी भूकंप के कारण किसी के हताहत होने या संपत्ति को नुकसान पहुंचने की कोई खबर नहीं है.गौरतलब है कि देश के पूर्वोत्तर राज्यों में असम, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर हैं. भूकंपवैज्ञानिकों के मुताबिक, देश का पूर्वोत्तर हिस्सा दुनियाभर के सर्वाधिक भूकंप की आशंका वाले क्षेत्रों में छठे स्थान पर माना जाता है.
2. मध्य प्रदेश में मच्छरों से फैलने वाला जीका वाइरस अब तेजी से फैल रहा है.  राजधानी भोपाल में 24 मामलों सहित पूरे मध्य प्रदेश में एक ही दिन में 50 मामले सामने आए हैं.एक ही दिन में 50 मामले आमने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है. विभाग ने तत्काल पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया है. राजधानी भोपाल के अलावा विदिशा, सीहोर और सागर जीका से प्रभावित हैं. सभी जिलों में जीका वायरस को लेकर बुखार के मरीजों और लार्वा का सर्वे किया जा रहा है.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रधानमंत्री जापान रवाना

जे पी नड्डा बने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष

ममता भारत बन्द का समर्थन नहीं करेंगी