संदेश

अप्रैल, 2018 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

दिल्ली एनसीआर में बारिश

दिल्ली में गर्मी अपने रोद्र रूप दिखा रही है। ऐसे में आज शाम को दिल्ली एनसीआर में अचानक बादल छा गए। 5 बजते-बजते तो बारिश होने लगी। कहीं-कहीं ओले भी गिरने की सूचना मिली है। भर गर्मी में इस अकस्मात बारिश से दिल्ली एनसीआर वालों को थोड़ी राहत मिली है।

अनंत कुमार की कार को ट्रक ने टक्कर मारी।

 केंद्रीय कौशल एवं उद्यमिता मंत्री अनंत कुमार की कार को मंगलवार की रातकिसी अज्ञात ट्रक चालक ने टक्कर मार दी। केंद्रीय मंत्री ने इस हादसे को एक साजिश बताया है। ट्रक के ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है। आगे जांच की जा रही है।

जम्मू कश्मीर में 9 मंत्रियों का त्यागपत्र

मंगलवार को जम्मू- कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ़्ती को उप मुख्यमंत्री निर्मल सिंह सहित सभी 9 मंत्रियों ने अपना त्यागपत्र CM को सौंप दिया है।

इस साल मानसून सामान्य रहेगा

मौसम विभाग ने इस साल के मानसून के बारे में भविष्यवाणी कर दी है। मौसम विभाग के अनुसार इस वर्ष मानसून सामान्य रहेगा। कहीं भी सुखा पड़ने की सम्भावना कम है। 

ठाकरे की सुरक्षा बढ़ाई गई

महाराष्ट्र सरकार ने शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे और उनके पुत्र और युवासेना के अध्यक्ष आदित्य ठाकरे की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। उद्धव को Z category और आदित्य को Y category की सुरक्षा दी जायेगी।

Bollywood actor Dharmendra will get RK Life Time Achievement Award

हिंदी फ़िल्म अभिनेता धर्मेन्द्र को राजकपूर लाइफ टाईम अचीवमेंट अवार्ड दिया जायेगा। फ़िल्म निर्माता- निर्देशक राजकुमार हिरानी को राजकपूर स्पेशल कॉन्ट्रिब्यूशन अवार्ड के लिए चुना गया है। ये दोनों पुरस्कार महाराष्ट्र सरकार द्वारा हर वर्ष दिए जाते हैं। 

पंजाब में दलित संगठनों द्वारा 2 अप्रेल को बन्द का आव्हान

2 अप्रेल को अनुसूचित जाति/ जनजाति संगठनों द्वारा SC/ST एक्ट में किये गए संशोधन के विरोध में पंजाब राज्य में बन्द का आव्हान किया गया है। इसके चलते पंजाब सरकार ने पब्लिक ट्रांसपोर्ट सेवा एक दिन के लिए सस्पेंड कर दी है। साथ ही राज्य में सोमवार को स्कूल- कॉलेज भी बन्द रखे जायेंगे। इंटरनेट सेवा को भी कल के लिए रोक दिया गया है। राज्य में कल होने वाली 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई है।