मौसम विभाग ने इस साल के मानसून के बारे में भविष्यवाणी कर दी है। मौसम विभाग के अनुसार इस वर्ष मानसून सामान्य रहेगा। कहीं भी सुखा पड़ने की सम्भावना कम है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को जापान के दो दिवसीय दौरे पर रवाना हुए। यहां वे जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के साथ 28 और 29 अक्टूबर को सालाना बैठक में शामिल होंगे। इस बार आबे ने भारतीय प्रधानमंत्री की अगवानी के लिए खास तैयारी की है। वे रविवार को यामानशी प्रीफेक्चर की सुरम्य वादियों में स्थित हॉलिडे होम में मोदी को डिनर देंगे। नरेंद्र मोदी रात में वहीं रुकेंगे।
1. मुंबई शेयर बाजार 1फरवरी शनिवार को भी खुले रहेंगे। इस बार 1 फरवरी को रविवार है और उस दिन संसद में बजट प्रस्तुत किया जाना है।इसलिए इस दिन मार्केट खुला रहेगा। 2.महाराष्ट्र सरकार के पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे ने बुधवार को मुंबई में मॉल,होटल,थिएटर 24 घंटे खुले रखने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि मुंबई अंतरराष्ट्रीय स्थान है। यहां देश-विदेश से काफी लोग आते हैं इसलिए मुम्बई 24 घंटे खुले रहना चाहिए।यह नियम पब और बार पर लागू नहीं होगा। 3. बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा को अब स्थायी तौर पर बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बना दिया गया है। वे अमित शाह का स्थान लेंगे।जेपी नड्डा बीजेपी के 11वें अध्यक्ष बने हैं। 4. उत्तर प्रदेश के बाद अब हरियाणा में भी अजय देवगन की फ़िल्म "तान्हाजी -द अनसंग वारियर " टैक्स फ्री कर दी गई है।
कांग्रेस द्वारा पेट्रोल,डीज़ल और गैस की कीमतों में बढ़ोत्तरी व रुपये की गिरती कीमत के विरोध में किये जा रहे बन्द में कई विपक्षी पार्टियां शामिल हो रही हैं। एनसीपी के शरद पंवार और द्रमुक के एम के स्टालिन ने बन्द को समर्थन दिया है जबकि TMC की ममता बनर्जी ने कहा है कि वे मुद्दों पर सहमत हैं लेकिन बन्द के पक्ष में नहीं है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें