संदेश

2017 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

आज की ख़ास खबर

1. आज देश भर में संघ लोक सेवा आयोग UPSC की प्रारम्भिक परीक्षा आयोजित की गयी।पिछले वर्ष के मिकबले इस वर्ष पेपर कठिन था। GST और मोदी सरकार द्वारा शुरू की गयी योजनाओं पर भी कई प्रश्न पूछे गए। 2. चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान ने भारत को हरा दिया है।

आज की खास ख़बरें

1. राष्ट्रपति चुनाव के लिए NDA की तरफ से 23 जून को फॉर्म भरे जाएंगे। 2. उत्तर प्रदेश सरकार ने घोषणा की है कि बस ड्राईवर की फोटो मोबाइल पर बात करते हुए भेजो और इनाम पाओ। 3. थोक उपभोक्ता मूल्य सूचकांक में 2. 17% की वृद्धि।

आज की ख़ास ख़बरें

 1. विक्रम लिमये को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का MD और CEO बनाया गया। लेकिन BCCI से हटना होगा।2. झारखण्ड के मुख्यमंत्री रघुवरदास ने घोषणा की- किसानों को 1% पर ऋण मिलेगा। 3. मुम्बई में 36 करोड़ की हीरोइन के साथ एक कोलंबियन नागरिक गिरफ्तार। 4.JEE advance 2017 का परिणाम घोषित। jeeadv.ac.in पर देख सकते हैं,परिणाम। 5. भोपाल के दशहरा मैदान में म प्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का उपवास जारी। दोपहर तक तोड़ सकते हैं उपवास। 6. मथुरा में एक कार नदी में गिरी। 10 व्यक्तियों की मृत्यु ।

आज की खास खबर

- इसरो ने फिर कामयाबी हासिल की। देश का सबसे वजनी GSLV मार्क 3 लांच किया। - AIADMK प्रमुख शशिकला को 30 दिन की पेरोल मिली।

आज की ख़ास खबरें

-उत्तर प्रदेश में गर्मी चरम पर - सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश गर्मी से बुरी तरह तप रहा है। इलाहबाद में आज तापमान 49 डिग्री तक पहुंच गया। -- जम्मू और श्रीनगर में NIA ने हुर्रियत नेताओं के ठिकानों पर छापामारी की।छापों में आतंकी फंडिंग करने वाले पाकिस्तानी लोगों के नाम व नं वाली डायरी मिली। लश्कर-ए-तैयबा और हिज्बुल मुजाहिदीन का लैटर पेड,40 किलो सोना,बंदूकें और जमीनों के कागजात भी बरामद किये गए। --इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी को हरा भारत के बी साईं प्रणीत ने थाईलैंड ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट का फाईनल जीता।

NTPC ने लगाया इलेक्ट्रिक वाहन चार्ज करने का स्टेशन

आज नई दिल्ली और नोएडा में नेशनल थर्मल पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिटेड NTPC ने बिजली से चलने वाले वाहनों को चार्ज करने का स्टेशन का शुभारम्भ किया। कम्पनी के उच्च अधिकारियों ने बताया कि स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देने हेतु इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। NTPC आगामी कुछ समय में कुछ और ऐसे स्टेशन दिल्ली एनसीआर के दूसरे क्षेत्रों में लगाने की योजना बना रही है।