अमेरिका ने वेनेजुएला पर एक बड़ा हमला किया है। जिसमें वहां के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पकड़ने का दावा किया गया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इस हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि मादुरो और उनकी पत्नी अब अमेरिका के कब्जे में हैं। कल रात वेनेजुएला की राजधानी काराकस से मादुरो और उनकी पत्नी को उठा कर अमेरिका ले जाया गया। देश में आपातकाल की घोषणा कर डी गई है। अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि जब तक वहां नई सरकार बनती है, तब तक वेनेजुएला पर अमेरिका का कब्जा रहेगा। अमेरिका ने वेनेजुएला पर मादक पदार्थों यानी ड्रग्स की तस्करी का आरोप लगाया है। हालांकि असली कारण वेनेजुएला में कच्चे तेल का सबसे बड़ा भंडार जिस हमले की मुख्य वजह माना जा रहा है। वेनेजुएला चीन को कच्चे तेल का निर्यात करता है और अमेरिका के तेल व्यापार को इससे नुकसान होता है।
कांग्रेस द्वारा पेट्रोल,डीज़ल और गैस की कीमतों में बढ़ोत्तरी व रुपये की गिरती कीमत के विरोध में किये जा रहे बन्द में कई विपक्षी पार्टियां शामिल हो रही हैं। एनसीपी के शरद पंवार और द्रमुक के एम के स्टालिन ने बन्द को समर्थन दिया है जबकि TMC की ममता बनर्जी ने कहा है कि वे मुद्दों पर सहमत हैं लेकिन बन्द के पक्ष में नहीं है।
1. भारत के पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम में शनिवार रात को 5.3 तीव्रता केभूकंप के झटके महसूस किए गए. भारतीय मौसम विभाग ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि रात 10 बजकर 45 मिनट पर आए भूकंप का केंद्र चम्फाई जिले में जमीन से 24 किलोमीटर की गहराई में स्थित था.अधिकारियों ने बताया कि भूकंप के झटके राज्य की राजधानी आइजोल में भी महसूस किए गए जहां लोग अपने घरों से बाहर निकल आए. हालांकि पुलिस ने बताया कि अभी भूकंप के कारण किसी के हताहत होने या संपत्ति को नुकसान पहुंचने की कोई खबर नहीं है.गौरतलब है कि देश के पूर्वोत्तर राज्यों में असम, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर हैं. भूकंपवैज्ञानिकों के मुताबिक, देश का पूर्वोत्तर हिस्सा दुनियाभर के सर्वाधिक भूकंप की आशंका वाले क्षेत्रों में छठे स्थान पर माना जाता है. 2. मध्य प्रदेश में मच्छरों से फैलने वाला जीका वाइरस अब तेजी से फैल रहा है. राजधानी भोपाल में 24 मामलों सहित पूरे मध्य प्रदेश में एक ही दिन में 50 मामले सामने आए हैं.एक ही दिन में 50 मामले आमने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है. विभाग ने तत्काल पूरे प्रदेश म...
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें