अमेरिका ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाया
अमेरिका ने वेनेजुएला पर एक बड़ा हमला किया है। जिसमें वहां के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पकड़ने का दावा किया गया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इस हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि मादुरो और उनकी पत्नी अब अमेरिका के कब्जे में हैं।
कल रात वेनेजुएला की राजधानी काराकस से मादुरो और उनकी पत्नी को उठा कर अमेरिका ले जाया गया।
देश में आपातकाल की घोषणा कर डी गई है। अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि जब तक वहां नई सरकार बनती है, तब तक वेनेजुएला पर अमेरिका का कब्जा रहेगा।
अमेरिका ने वेनेजुएला पर मादक पदार्थों यानी ड्रग्स की तस्करी का आरोप लगाया है। हालांकि असली कारण वेनेजुएला में कच्चे तेल का सबसे बड़ा भंडार जिस हमले की मुख्य वजह माना जा रहा है। वेनेजुएला चीन को कच्चे तेल का निर्यात करता है और अमेरिका के तेल व्यापार को इससे नुकसान होता है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें