अभिनेता से राजनेता बने कमल हासन ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी मक्कल निधि मय्यम (एमएनएम) 2019 के लोकसभा चुनाव में उतरेगी। संभवत: इस तरह की पुष्टि उन्होंने पहली बार की है। एमएनएम प्रमुख कमल हासन ने कहा कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए समान विचारों वाले दलों के साथ गठबंधन पर निर्णय लेने के लिए उनकी पार्टी ने उन्हें अधिकृत किया है। हासन ने चन्नई में संवाददाताओं से कहा कि पार्टी के कार्यकारी और प्रशासनिक लोगों से चर्चा के बाद 'समान विचारों वाली पार्टियों से गठबंधन पर निर्णय लेने के लिए मुझे अधिकृत किया गया है।
इस कदम को इस साल फरवरी में गठित हासन की पार्टी के अकेले चुनाव मैदान में जाने के बजाय स्थापित पाटियों के साथ संयुक्त रूप से उतरने की इच्छा के तौर पर देखा जा रहा है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रधानमंत्री जापान रवाना

जे पी नड्डा बने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष

ममता भारत बन्द का समर्थन नहीं करेंगी