रितु नंदा का निधन, बजाज का इलेक्ट्रिक स्कूटर लांच

1.  माइकल देवव्रत पात्रा रिज़र्व बैंक के नए डिप्टी गवर्नर बनाये गए हैं। वे पिछले साल जुलाई में त्याग पत्र देने वाले विरल आचार्य का स्थान ले रहे हैं। माइकल के अतिरिक्त तीन अन्य डिप्टी गवर्नर पहले से हैं।

2. आज मंगलवार को सुबह फ़िल्म अभिनेता स्वर्गीय राज कपूर की पुत्री रितु नंदा का निधन हो गया।वे केंसर से पीड़ित थीं। 71 वर्षीय रितु लाइफ इन्सुरेंस एजेंट थीं और 24 घंटे में 17000 पेंशन पॉलिसी करवाने के लिए उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है। रितु अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता की सास थीं।

3. आज बजाज ऑटो ने इलेक्ट्रिक स्कूटर "चेतक " के मॉडल प्रदर्शित किया। कल 15 जनवरी से इसकी बिक्री शुरू हो जाएगी। ड्रम ब्रेक वाले स्कूटर का मूल्य एक लाख रुपये रखा गया है वहीं डिस्क ब्रेक व लक्सरी फिटिंग्स वाले स्कूटर का मूल्य एक लाख पंद्रह हजार है।

4. उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने घाघरा नदी का नाम बदल कर सरयू नदी किया। केंद्र सरकार ने इसे पहले ही मंजूरी दे दी है।

5. हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश हो रही है। दिल्ली में बारिश होने की संभावना के चलते तापमान काफी नीचे चला गया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रधानमंत्री जापान रवाना

जे पी नड्डा बने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष

ममता भारत बन्द का समर्थन नहीं करेंगी