दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान


1. गुजरात के समुद्री तट पर आज सवेरे 175 करोड़ की हीरोइन के साथ 5 पाकिस्तानी पकड़े गए। ये सभी देश मे अनाधिकृत रूप से घुसने की कोशिश कर रहे थे।

2. ईरान ने डोनाल्ड ट्रम्प के सिर पर 80 मिलियन डॉलर के इनाम की घोषणा की है।

3. श्रमिक संगठनों ने 8 जनवरी को देशव्यापी हड़ताल का एलान किया है। इसमें बैंक और बीमा कर्मचारी भी शामिल होंगे।

4. आस्ट्रेलिया में सितम्बर 2019 में लगी आग अभी तक बेकाबू है। आग 12 करोड़ हेक्टेयर में फैली हुई है।अभी तक 48 करोड़ पशु आग की बलि चढ़ गए हैं और 20 लोग मारे जा चुके हैं।

5. दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटों के लिए चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी गई है।इसके साथ ही दिल्ली में आचार संहिता लागू हो गई है। चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने आज बताया कि दिल्ली में 8 फरवरी को चुनाव होंगे,11 फरवरी को परिणाम घोषित होंगे।दिल्ली में आप, बीजेपी और कांग्रेस में मुख्य मुकाबला होना है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रधानमंत्री जापान रवाना

जे पी नड्डा बने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष

ममता भारत बन्द का समर्थन नहीं करेंगी