दिनांक 08.07.2025 की खास खबर
1.
इंफोसिस रोजाना 9 घंटे 15 मिनट से ज्यादा काम करने वाले कर्मचारियों को चेतावनी वाले ईमेल भेज रही है। इसके लिए उसने ऑटोमैटिक सिस्टम तैयार किया है।
2. ब्रिटेन के पूर्व प्रधान मंत्री ऋषि सुनक ने गोल्डमैन सैक्स में वरिष्ठ सलाहकार के रूप में काम करना शुरू किया।
3.
इजरायल के प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप को नोबल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया। इससे पहले पाकिस्तान भी ऐसा कर चुका है।
इजरायल के प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप को नोबल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया। इससे पहले पाकिस्तान भी ऐसा कर चुका है।
4. दलाई लामा को देश का सबसे बड़ा नागरिक सम्मान "भारत रत्न" देने की मुहिम तेज हो गई है। ऑल पार्टी फोरम के 80 सांसदों ने दलाई लामा को भारत रत्न देने के प्रस्ताव पर अपने हस्ताक्षर किए हैं।
5. प्रधानमंत्री मोदी और आरएसएस का विवादित कार्टून बनाने वाले इंदौर शहर के हेमंत मालवीय की अग्रिम जमानत हाईकोर्ट द्वारा निरस्त कर दी गई है।जस्टिस सुभाष अभ्यंकर ने इस मामले को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की सीमा लांघना माना है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें