13 अप्रेल 2021 की खास खबरें

 1. आज रात 8.30 पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे जनता को संबोधित करने वाले हैं। आशा है, इसमें कोरोना के कारण महाराष्ट्र में लॉक डाउन लगाने की घोषणा हो सकती है।

2.. NDA को एक तगड़ा झटका गोआ में लगा है। गोआ में BJP की सहयोगी पार्टी "गोआ फॉरवर्ड पार्टी" GFP ने NDA छोड़ने का एलान किया है।

3. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चुनाव आयोग के द्वारा 24 घंटे के चुनाव प्रचार पर लगाए प्रतिबंध के खिलाफ मंगलवार, 13 अप्रैल, 2021 को कोलकाता में गांधी प्रतिमा के सामने धरने पर बैठी.

4. .Assembly Election 2021 निर्वाचन आयोग (Election Commission) द्वारा पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस (TMC) की अध्‍यक्ष ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) के चुनाव प्रचार (Election Campaign) पर रोक लगाने को लेकर बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव (Tejashwi Yadav) ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। तेजस्वी यादव ने कहा है कि निर्वाचन आयोग भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सेल की तरह काम कर रहा है। वह बीजेपी का गुलाम बन गया है। तेजस्‍वी ने बिहार में बढ़ते कोरोना संक्रमण तथा मधुबनी हत्याकांड पर भी अपनी राय रखी।


5. देश में कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर राहत देने वाली खबर आई है। Covishield और Covaxin के बाद अब एक और वैक्सीन को मंजूरी मिल गई है। सरकार ने रूस की कोरोना वैक्सीन Sputinik V के आपातकालीन इस्तेमाल को मंजूरी दे दी है। इस वैक्सीन को मंजूरी मिलने से वैक्सीन लगवाने वालों के लिए एक और वैक्सीन उपलब्ध हो गई है, जिससे कोरोना के खिलाफ वैक्सीनेशन अभियान को तेजी से आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रधानमंत्री जापान रवाना

जे पी नड्डा बने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष

ममता भारत बन्द का समर्थन नहीं करेंगी