दिनांक २४.०६.२०२५
१. मिजोरम और गोवा के बाद त्रिपुरा राज्य देश का तीसरा पूर्ण साक्षर राज्य बन गया है।
त्रिपुरा ने ९५% साक्षरता के मानक को पूरा करके यह स्थान प्राप्त किया।
भारत सरकार ने सन् २०२३ तक सम्पूर्ण देश को साक्षर बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
२. चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों के नतीजे सोमवार को जारी हुए।
आप पार्टी ने गुजरात की बिसावदार और पंजाब की लुधियाना (पश्चिम) सीट जीती। बीजेपी ने गुजरात की कड़ी और तृणमूल ने बंगाल की कालीगंज सीट और केरल की नीलांबर सीट कांग्रेस समर्थित यूडीएफ ने जीती।
इन विधानसभाओं में १९ जून को चुनाव हुए थे।
३. 1 जुलाई से बढ़ सकते हैं रेलवे के किराए: सूत्र
💥 AC टिकट किराए में २ पैसे/km की बढ़ोतरी संभव
💥 AC रहित गाड़ियों के किराए में १ पैसा/km अधिक
💥 सबअर्बन रेल किराए में कोई परिवर्तन नहीं
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें