संदेश

व्लादिमीर पुतिन फिर से रूस के राष्ट्रपति बने

चित्र
  1. रूसी राष्ट्रपति चुनाव में व्लादिमीर पुतिन की रेकॉर्ड जीत 2. रूस में 15 से 17 मार्च के बीच हुआ था राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान 3. व्लादिमीर पुतिन पांचवीं बार बनेंगे रूस के राष्ट्रपति

सुधा मूर्ति का राज्यसभा के लिए मनोनयन

चित्र
देश की महामहिम राष्ट्रपति श्रीमति द्रोपदी मुर्मू ने विश्व महिला दिवस पर सुविख्यात लेखिका व इंफोसिस फाउंडेशन की चेयर पर्सन   सुधा मूर्ति को राष्ट्रपति कोटे से राज्यसभा हेतु मनोनित किया है।

सुप्रसिद्ध रेडियो अनाउंसर अमीन सयानी का देहांत

चित्र
  रेडियो पर सुपरहिट शो बिनका गीतामाला" को सन् 1952 से लगातार 42 सालों तक अपनी मधुर वाणी से होस्ट करने वाले अमीन सयानी साहब ने आज 91 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा..!

बिहार के सीएम नीतीश कुमार का त्यागपत्र

आज बिहार के मुख्यमंत्री व JDU के अध्यक्ष नीतीश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है और राज्यपाल से राज्य में सरकार को समाप्त करने के लिए भी कहा है. 2. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस्तीफा सौंपने के बाद भाजपा, हम के नेता और एक निर्दलीय विधायक के साथ मिलकर राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर से मुलाकात की और राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश किया.

बिहार की राजनीति में हड़कंप

1. बिहार में एक बार फिर से चुनावी घमासान शुरू है. माना जा रहा कि बिहार में मौजूदा सरकार का गठबंधन टूट सकता है. नीतीश कुमार फिर से इस्तीफा देकर बीजेपी के साथ जा सकते हैं. अगर नीतीश पाला बदलते हैं तो ये लोकसभा चुनाव से पहले INDIA गठबंधन के लिए बड़ा झटका। 2. महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण आंदोलन समाप्त हो गया है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की उपस्थिति में आंदोलन की अगुवाई कर रहे मनोज जारंगे ने अनशन खत्म किया.

सोने- चांदी के भावों में गिरावट

 बहुमूल्य धातुओं के  अंतरराष्ट्रीय मूल्य में गिरावट और रुपये के मूल्य में हुए सुधार के साथ दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 54 रुपये टूटकर 46,448 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 46,502 रुपये  बाजार में सोने का भाव नुकसान के साथ 1,794 डॉलर प्रति औंस रह गया, जबकि चांदी 22.28 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।  न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज कॉमेक्स में सोमवार को सोने का हाजिर भाव 1,794 डॉलर प्रति औंस पर था। इससे यहां सोने की कीमतों में गिरावट आयी। अमेरिकी बांड प्रतिफल में वृद्धि और डॉलर के मजबूत होने के कारण सोने की कीमतों पर   10 ग्राम पर बंद हुआ था। मा वैश्विक मानक ब्रेंट क्रूड वायदा की कीमत 0.51 प्रतिशत की तेजी के साथ 82.17 डॉलर प्रति बैरल हो गयी। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 650.98 अंक की बढ़त के साथ 60,395.63 अंक पर बंद हुआ। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने गत शुक्रवार को 496.27 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीद की।

15 अप्रेल 2021 की खास खबरें

चित्र
  1. कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच उत्तराखंड सरकार ने हरिद्वार कुंभ मेले की अवधि को घटाने से इनकार कर दिया है. सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया कि मेला अवधि घटाने पर अभी कोई विचार नहीं है, न ही ऐसा कोई प्रस्ताव राज्य सरकार ने केंद्र को भेजा है, कुंभ 30 अप्रैल अपनी समय सीमा पर ही समाप्त होगा। 2. भारतीय बाजार की रिटेल बैंकिंग कंपनी सिटी बैंक भारत से अपना बोरिया बिस्तर समेटने की तैयारी में है। बैंक ने गुरुवार को कहा कि वह भारत में अपना कंज्यूमर बैंकिंग बिजनेस बंद करने जा रहा है। सिटी ग्रुप इंक. ने कहा कि ग्रुप अब 13 इंटरनेशनल कंज्यूमर बैंकिंग मार्केट से बाहर निकलेगा। बैंक का कहना है कि यह उसकी ग्लोबल स्ट्रैटजी का हिस्सा है। यह अब वेल्थ मैनेजमेंट कारोबार पर फोकस करने की तैयारी में है। सिटी को वित्त वर्ष 2019-20 में 4,912 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था जो इससे पूर्व वित्त वर्ष में 4,185 करोड़ रुपये  था।