महिंद्रा एंड महिंद्रा आने वाले समय में कॉम्पैक्ट एसयूवी श्रेणी (टीयूवी 300, केयूवी 100, क्वांटो) गाड़ियों का उत्पादन रोक कर बड़े स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल्स (एसयूवी) पर अपना फोकस बढ़ा सकती है। इस घटनाक्रम से जुड़े सूत्रों ने बताया कि इन गाड़ियों का उत्पादन रोकने की वजह इनके बिक्री में गिरावट आना है। कंपनी की इस योजना से जुड़े चार लोगों ने बताया कि कॉम्पैक्ट एसयूवी बाजार में बढ़ते भीड़ को देखते हुए कंपनी बड़े एसयूवी लाएगी। कंपनी अपनी बाजार हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए एसयूवी और एमपीवी के चार नए मॉडल उतारेगी।
 गौरतलब है कि पिछले साल महिंद्रा ने भारत के शीर्ष एसयूवी निर्माता का ताज खो दिया। महिंद्रा को पछाड़ कर मारुति सुजुकी की विटारा ब्रेजा सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी बन गई थी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ममता भारत बन्द का समर्थन नहीं करेंगी

०६.०७.२०२५ की खास खबर

प्रधानमंत्री जापान रवाना