संदेश

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प 26 जनवरी को भारत नहीं आएंगे

चित्र
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साल 2019 में गणतंत्र दिवस समारोह के लिए बतौर चीफ गेस्ट के लिए भारत द्वारा भेजे अगए निमंत्रण को ठुकरा दिया है। ट्रंप ने 26 जनवरी को भारत न आने का कारण अपनी व्यस्तता बताया है। अमेरिकी अधिकारियों ने हाल ही में भारत के राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को एक पत्र सौंपा है। इस पत्र में ट्रंप ने भारत न आ सकने पर खेद जताया है।

प्रधानमंत्री जापान रवाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को जापान के दो दिवसीय दौरे पर रवाना हुए। यहां वे जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के साथ 28 और 29 अक्टूबर को सालाना बैठक में शामिल होंगे। इस बार आबे ने भारतीय प्रधानमंत्री की अगवानी के लिए खास तैयारी की है। वे रविवार को यामानशी प्रीफेक्चर की सुरम्य वादियों में स्थित हॉलिडे होम में मोदी को डिनर देंगे। नरेंद्र मोदी रात में वहीं रुकेंगे।

पांच राज्यों में चुनाव का एलान

चित्र
साभार : हिंदुस्तान
चित्र
महिंद्रा एंड महिंद्रा आने वाले समय में कॉम्पैक्ट एसयूवी श्रेणी (टीयूवी 300, केयूवी 100, क्वांटो) गाड़ियों का उत्पादन रोक कर बड़े स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल्स (एसयूवी) पर अपना फोकस बढ़ा सकती है। इस घटनाक्रम से जुड़े सूत्रों ने बताया कि इन गाड़ियों का उत्पादन रोकने की वजह इनके बिक्री में गिरावट आना है। कंपनी की इस योजना से जुड़े चार लोगों ने बताया कि कॉम्पैक्ट एसयूवी बाजार में बढ़ते भीड़ को देखते हुए कंपनी बड़े एसयूवी लाएगी। कंपनी अपनी बाजार हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए एसयूवी और एमपीवी के चार नए मॉडल उतारेगी।  गौरतलब है कि पिछले साल महिंद्रा ने भारत के शीर्ष एसयूवी निर्माता का ताज खो दिया। महिंद्रा को पछाड़ कर मारुति सुजुकी की विटारा ब्रेजा सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी बन गई थी।

आयुष्मान भारत योजना आज से शुरू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रांची में आयुष्मान भारत योजना का शुभारम्भ करेंगे।

ईशा अम्बानी और आनंद पीरामल की सगाई इटली में

चित्र
देश के सबसे बड़े निजी ग्रुप रिलायंस के मालिक मुकेश अम्बानी की बेटी और अजय पीरामल के बेटे आनंद पीरामल की सगाई की रस्म कल 21 सितम्बर से इटली के लेक कोमो में शुरू हुई। सगाई 21 से 23 तक चलेगी।

हिंडाल्को डिबेंचर जारी करेगी

चित्र
बिरला ग्रुप की कम्पनी हिंडाल्को 6000 करोड़ के नॉन कॉन्वेर्टेबल डिबेंचर जारी करने की तैयारी में है।इसके लिए कम्पनी ने शेयर होल्डर्स से अनुमति मांगी है।